गोकुल वृंदावन डेयरी फार्म एवं आजाद राज
"स्वस्थ खाओ मस्त रहो" — हर घर शुद्ध, ताजा एवं प्राकृतिक आहार पहुंचाना हमारा मुख्य उद्देश्य है।
शुद्धता ही हमारी पहचान
गोकुल वृंदावन डेयरी फार्म की स्थापना भोपाल में परिवारों को बिना किसी रासायनिक मिलावट, पानी या प्रिजर्वेटिव के शुद्ध एवं ताजा गाय और भैंस का दूध उपलब्ध कराने के संकल्प के साथ की गई है।
हमारा मानना है कि दूध केवल एक पेय नहीं, बल्कि बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य की नींव है। इसलिए हमारे फार्म पर गायों और भैंसों की देखभाल प्राकृतिक और स्वास्थ्यवर्धक चारे से की जाती है।
Azad Raj – Pure and Healthy Food
डेयरी उत्पादों के साथ-साथ, Azad Raj ब्रांड के तहत हम उच्च गुणवत्ता का मल्टीग्रेन आटा, चना दाल बेसन, शुद्ध हल्दी, मिर्च और धनिया पाउडर, पारंपरिक देशी मिक्स अचार और विश्वप्रसिद्ध रतलामी सेव तैयार करते हैं।
हमारे मसाले पत्थर की चक्की में धीमी गति से पीसे जाते हैं ताकि उनकी प्राकृतिक खुशबू, तेल और औषधीय गुण पूरी तरह सुरक्षित रहें।